मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटे सभी एजेंसियों को और अधिक सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा है कि सबका प्रयास किए रहे की आपदा के बाद रिस्पांस टाइम कम हो और आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जाए। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कहीं भी आपदा आने पर त्वरित गति से कार्रवाई की जाए और रिस्पॉन्स टाइम हमारा कम से कम हो। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा को रोकना हमारे बस में नहीं है, लेकिन आपदा को हम कम कर सकते हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आपदा के बाद राहत और बचाव दल को और अधिक सक्रिय रहने के निर्देश
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours