सदस्यता अभियान को लेकर उत्तराखंड बीजेपी संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला

 

उत्तराखंड बीजेपी में अब नए सदस्यों को जोड़ने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को अमली जामा पहनाएंगे। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता अपनी तैयारियों को धार देने में जुट गए हैं। राजधानी देहरादून में बीजेपी संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला आयोजित की गई और इसमें पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। आपको बता दें कि सोमवार को नई दिल्ली में जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे। वहीं 3 सितंबर को उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के सदस्यता लेने के साथ ही राज्य में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। इस अभियान की सफलता को लेकर राजधानी देहरादून के महानगर कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को लेकर के दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि इस बार पार्टी लोकसभा में मिले मतों के बराबर सदस्य बनाने के लिए काम करेगी। इसी को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उत्तराखंड में बीजेपी की अभी सदस्य संख्या 21 करोड़ है और इस बार इसको 30 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours