बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर अपनी तैयारियों को धार देने में जुट गई है। नई दिल्ली में कल जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे ।वहीं 3 तारीख को उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के सदस्यता लेने के साथ ही राज्य में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा।। इस अभियान की सफलता को लेकर राजधानी देहरादून के महानगर कार्यालय में आज कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को लेकर के दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि इस बार पार्टी लोकसभा में मिले मतों के बराबर सदस्य बनाने के लिए काम करेगी ।इसी को लेकर के कार्यशाला का आयोजन किया गया है। वहीं भाजपा के विधायक खजान दास ने कहा कि बीजेपी की अभी सदस्य संख्या 21 करोड़ है और इस बार इसको 30 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
+ There are no comments
Add yours