उम्मीद पोर्टल लॉन्च, उत्तराखंड बक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन ने बताया बड़ा कदम

 

आधिकारिक तौर पर उम्मीद पोर्टल को लॉन्च कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने उम्मीद पोर्टल को लॉन्च किया। इस उम्मीद पोर्टल में अगले 6 महीनों में संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन होगा और सबको इसका फायदा मिलेगा। उत्तराखंड बक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि उम्मीद पोर्टल का मकसद वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। केंद्र सरकार का यह एक बड़ा कदम है जो गरीबों और यतीमों के लिए सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बक्फ़ संपतियों को किस प्रयोजन के लिए उपयोग करना है और आगे की क्या रणनीति अपनाई जाएगी इसका एक ड्राफ्ट केंद्र सरकार को भेजेंगे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours