उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के खुरपिया फार्म को स्मार्ट औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। भारत सरकार के राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत इस योजना को धरातल पर उतर जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री ने इस योजना की स्वीकृति के लिए आभार जताया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष अनुरोध किया था। सीएम धामी ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से उत्तराखंड में 15 हजार करोड़ का निवेश संभावित है और करीब 50 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। खुरपिया फार्म में भारत सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से 1002 एकड़ भूमि पर 1265 करोड़ की लागत से स्मार्ट औद्योगिक शहर विकसित किया जाएगा। परियोजना की स्थापना और संचालन के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
+ There are no comments
Add yours