राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दाैरान सीएम धामी ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी और परमजीत सिंह बिष्ट को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को डिजिटल माध्यम से धनराशि भी हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि जो घोषणाएं हमने आज यहां की हैं उनसे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन होगा। सीएम ने कहा कि इससे खेल जगत में उनका प्रदर्शन अच्छा हो और वह उत्तराखंड का नाम रोशन करें। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा की खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए हम नई खेल नीति भी लाए हैं। ताकि सभी खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी सुविधाएं मिल सके। साथ ही प्रधानमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना के तहत सहायता राशि का प्रावधान भी किया है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल आयोजित होने हैं और यह हमारे लिए बहुत ही बड़ा मौका है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए और खिलाड़ियों को एक अच्छा मंच प्राप्त होगा, अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मौका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
+ There are no comments
Add yours