मदरसे में 5 बच्चियों के साथ बलात्कार करने वाला मौलवी गिरफ्तार

 

 

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिला मुख्यालय से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मदरसे में छोटी बच्चियों को उर्दू सीखाने वाले मौलवी ने कई नाबालिक बच्चियों को पॉर्न वीडियो दिखाकर उनके साथ दो महीने तक शारीरिक शोषण तथा बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि मूल रूप से शाहाबाद पीलीभीत का रहने वाला मौलवी 2 महीने पूर्व ही बच्चों को उर्दू सीखाने के लिए क्षेत्र में पहुंचा था। पुलिस के अनुसार मौलवी द्वारा बच्चियों को रेप के बारे में किसी को बताने पर जादू से जिन्न निकालकर बच्चियों के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पॉर्न वीडियो दिखाने के बाद नाबालिक बच्चियों के साथ आरोपी मौलवी बलात्कार करता था। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पांच पीड़िता बच्चियों का मेडिकल कराने के साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। जिसमें मौलवी द्वारा उनके साथ बलात्कार किए जाने की बात कही गई है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours