उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बीजेपी पर बोला हमला

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सवालों का जवाब दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी। पीडीपी को लेकर बीजेपी पर कांग्रेस लगातार हमलावर रही है। जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव को लेकर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत दिवस हमलावर रुख अपनाते हुए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पुलवामा आतंकी हमला, कारगिल युद्ध, लगातार देश के सैनिकों की शहादत जैसे कई मुद्दों को उठाकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

 

 

 

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours