मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। विधानसभा के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जा रही है। जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ कांग्रेस पार्टी ने हाथ मिलाया है और गठबंधन किया है। देश की एकता और सुरक्षा के लिए उचित नहीं है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा के चुनाव में देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है और नेशनल कांफ्रेंस के साथ समझौता किया है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे हैं जिसका जवाब कांग्रेस पार्टी को देना चाहिए। सीएम ने पूछा है कि क्या कांग्रेस पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के साथ जम्मू कश्मीर में फिर अलग झंडा का समर्थन करती है। क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 और आर्टिकल 35 A को वापस लाकर जम्मू कश्मीर में फिर से अशांति और आतंक से जोड़ना चाहती है। क्या कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर अलगाववाद को बढ़ाना चाहती है। क्या कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी एलओसी ट्रेड शुरू करना चाहते हैं। क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिवार के लिए सरकारी नौकरी बहाल करना चाहती है। क्या जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को फिर से भ्रष्टाचारियों के हाथ में धकेलना चाहती है। क्या कांग्रेस पार्टी जम्मू कश्मीर घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति करना चाहती है। क्या कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की जेकेएनसी की विभाजनकारी सोच की नीति का समर्थन करते हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours