उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र तीसरे दिन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिनों तक चले मानसून सत्र की कार्रवाई को संतोषजनक बताया है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान प्रदेश के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई है। राज्य के सामान्य बजट की पूर्ति के लिए 5013 करोड़ का अनुपूरक बजट पास किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के राजस्व को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है और अपने खर्च को भी सरकार काम करने के लिए प्रयास कर रही है जिससे उत्तराखंड पर बढ़ता कर्ज उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर सत्र की कार्रवाई संताेजनक रही जिसमें कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
+ There are no comments
Add yours