बांग्लादेश के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

 

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बांग्लादेश के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार पर केंद्र सरकार को कड़ा एक्शन लेना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल के दौरान बांग्लादेश में जब अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आए उस वक्त इंदिरा गांधी ने एक्शन लेकर अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा की। उन्होंने मांग की कि वर्तमान समय में जो परिस्थितियों हैं उस पर केंद्र सरकार को कार्यवाही कर अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।

वहीं इस मामले में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने देश की विपक्षी पार्टियों पर इस मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां हर वक्त जातिवाद का नारा लगती रही है लेकिन इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां पूरी तरह से चुप हैं। बांग्लादेश में यह मुद्दा दो राजनीतिक पार्टियों का मुद्दा है। केंद्र सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह से गंभीर है।

 

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours