केंद्रीय मंत्री ने की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की वर्चुअल बैठक

  1. – केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सभी राज्यों की वर्चुअल बैठक की। इस वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या शामिल हुईं। रेखा आर्या ने उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास की ओर से संचालित किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने कई समस्याओं से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नए आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए 12 लख रुपए की स्वीकृति दी जाती है। लेकिन पहाड़ी राज्य होने की वजह से यहां पर कई तरह की दिक्कत सामने आती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इसके लिए मानकों में शिथिलता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने और बच्चो को कुपोषण से मुक्त करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए है प्रयासरत है। रेखा आर्या ने कहा कि राज्य की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सशक्त करना और नौनिहालों को कुपोषण मुक्त करना है हमारी जिम्मेदारी है।

 

बाइट- रेखा आर्या, महिला एवं बाल विकास मंत्री

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours