उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस पर व्यंग्य किया है। उन्होंने कहा कि दो उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस अब मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। आपको बता दें कि केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है और अभी से बीजेपी और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दल तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस अपने स्तर से दावा कर रही है कि इस बार कांग्रेस केदारनाथ सीट पर जीत हासिल करेगी। वहीं इस सवाल पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। मंगलौर और बदरीनाथ उपचुनाव में हार के कारणों का हम मंथन कर रहे हैं।
+ There are no comments
Add yours