दिल्ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर के विरोध में कांग्रेस की यात्रा कल

 

दिल्ली के बुराड़ी में बन रहे केदारनाथ मंदिर को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध में जुटी है। कांग्रेस का कहना है कि केदारनाथ धाम मंदिर की प्रतिकृति कहीं और नहीं बन सकती। अगर ऐसा होता है तो इससे केदारनाथ धाम की आस्था और महिमा पर एक बड़ा चोट होगा। हालांकि इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा दिल्ली में निर्माणाधीन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि दिल्ली में बन रहे मंदिर का नाम बदलेंगे और ट्रस्ट का नाम भी बदल जाएगा। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा विरोध जताने के लिए कल से एक यात्रा निकालने जा रहे हैं। हरिद्वार से केदारनाथ तक पैदल यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और सभी नेता इस पैदल यात्रा में शामिल होंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कल से शुरू हो रही इस यात्रा के जरिए प्रदेश सरकार से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा केदारनाथ मंदिर दिल्ली में कैसे बन रहा है। केदारनाथ धाम में हुई सोने की चोरी की सरकार जांच करे। ऐसे कई विषय हैं जो इस यात्रा के दौरान कांग्रेस सरकार के सामने उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours