उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून में रविवार देर शाम से हो रही बरसात के बाद कई क्षेत्रों में जल भराव और बाढ़ जैसे हालात नज़र आ रहे हैं। सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों तक पानी आ जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर सड़कों के किनारे नालियां चोक होने पर नगर निगम के कर्मचारियों ने चोक हुई नालियों को खुलवाया। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से भारी जल भराव होने के चलते नाले उफान पर हैं और लोगों के घरों में भी पानी भर गया है।
राजधानी देहरादून बारिश से कई हिस्से जलमग्न
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours