उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर प्रदेश में एक नई बहस शुरू हो गई है। प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दावा किया है कि इस बार मानसून सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा। वहीं कांग्रेस ने मानसून सत्र गैरसैंण में कराने को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि गर्मी के सीजन में वहां पर सत्र नहीं कराया गया, जबसे गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया वहां पर सत्र नहीं कराया गया। अब बरसात के समय जब सड़क खराब हैं, जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहे हैं और स्थितियां अनुकूल नहीं है उस समय गैरसैंण में मजबूरी में सरकार सत्र करने जा रही है। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से इस विषय में चर्चा हो गई है और सत्र गैरसैंण में ही आयोजित किया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours