– उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इन दिनों चरण पर है। ऐसे में तीर्थयात्रियाें से पंजीकरण के नाम पर अवैध वसूली के मामले के सामने आ रहे हैं और पुलिस प्रशासन इस पर शिकंजा भी कस रहा है। अवैध वसूली के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी पंजीकरण करने वाली आउटसोर्स कंपनी का कर्मचारी और एक पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है इसके साथ ही इनके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि 2 जून को चारधाम यात्रा प्रबंधन कार्यालय में एक यात्री ने एक वीडियो क्लिप दी थी।हिरासत में लिया आरोपी वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति तीर्थयात्रियों से पंजीकरण के बदले रुपयों की मांग कर रहा था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आउटसोर्स कंपनी का एक वर्तमान और एक पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार, पंजीकरण के नाम पर कर रहे थे वसूली
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours