लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के बाद उत्तराखंड बीजेपी अब पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। पार्टी में अब नए पदाधिकारियों के लिए आगामी दिनों में चुनाव भी होने हैं। अब भाजपा संगठन के कार्यकर्ता अपने सांगठनिक चुनावी अभियान में जुटेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि उत्तराखंड बीजेपी में अब इसी महीने से संगठन का पर्व शुरू हो रहा है। 14 और 15 जुलाई को प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि संगठन में पदाधिकारियों के 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड ने एक साल के लिए कार्यकाल को आगे बढ़ाया था और 30 जून तक यह कार्यकाल निर्धारित था अब इसमें चुनाव होना है। पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान प्रारंभ की जाएगी और बूथ स्तर, मंडल स्तर, जिला स्तर के चुनाव होंगे। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश में स्थानीय निकाय और पंचायतों के चुनाव होंगे। इसके लिए भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को तैयार रहना है।
+ There are no comments
Add yours