उत्तराखंड पुलिस की कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक 

 

देहरादून पुलिस मुख्यालय में कांवड़ यात्रा को लेकर अंतर्राजीय कोआर्डिनेशन बैठक हुई,। इस बैठक में उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी आईबी, आरपीएफ, सीआरपीएफ, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स नॉर्दर्न रेलवे के अधिकारी शामिल हुए। उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उन तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई, जो कि कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुव्यवस्थित रूप से चलाने मे महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि कावड़ यात्रा की व्यवस्थित तरीके से संचालन के लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग किया जाए, कांवड़ मेले में कानून व्यवस्था बनाने में सहायता मिल सके। वहीं इस यात्रा के दौरान डाक कांवड़ का अकार प्रकार भी तय किया गया है, जिसके अनुसार ही कांवड़िए डाक कांवड़ लेकर उत्तराखंड पहुंच सकते हैं। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों मे डीजे बजाने पर भी पुलिस की नजर रहेगी। साथ ही डीजीपी ने कहा कि जो भी कांवड़ यात्रा में साफ मन भक्ति से आ रहे हैं, उनका उत्तराखंड में स्वागत है, लेकिन यात्रा के दौरान हुड़दंग करने या माहौल खराब करने वालों पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours