चार धाम यात्रा में पहुंचे 24 लाख 60 हजार से अधिक तीर्थ यात्री

 

 

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। चारों धामों में दर्शन करने के लिए तीर्थ यात्री भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से तीर्थ यात्रियों को हर संभव बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किए गए हैं। तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रखा गया है। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर पेयजल की पर्याप्त सुविधा और यात्रियों के ठहरने और खाने-पीने को लेकर भी प्रबंध किए गए हैं। सभी धामों में तीर्थ यात्रियों को दर्शन करने में किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं हो रही है। अब तक चारों धामों में 24 लाख 60 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं। मानसून सीजन के दौरान तीर्थ यात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने और सभी समस्याओं से निपटने के लिए भी आपदा प्रबंधन विभाग और पर्यटन विभाग ने आपस में समन्वय बनाकर सभी जिलों को एसओपी भेजा है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours