भाजपा के स्टार प्रचारकों पर कांग्रेस का तंज

 

उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने और उनको विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए भेजने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने तंज किया कि इस बार भाजपा ने जिन दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं उनमें से एक कांग्रेस पृष्ठभूमि से है और दूसरा आरएलडी से। दोनों ही सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिनमें मंगलौर सीट पर मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा के फायर ब्रांड मुस्लिम नेता शाहनवाज हुसैन शामिल हैं। भाजपा का सामना करने के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, जिनमें पिछली बार हारे हुए मंगलौर के प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन और बदरीनाथ सीट से प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला को अपना उम्मीदवार बनाया है। स्टार प्रचारकों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके स्थानीय नेता ही स्टार प्रचारकों की भूमिका में दोनों सीटों पर नजर आएंगे। जिस तरह कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अपने क्षेत्रीय नेताओं के दम पर चुनाव लड़ा था उसी तरह उपचुनाव भी लड़ने की रणनीति कांग्रेस की ओर से बनाई गई है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours