82 साल के हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई बड़े नेताओ और कार्यकर्ताओं ने उनके देहरादून स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को अपना 82वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने उनके जन्मदिन को खास बनाने वाले सभी लोगों का आभार जताया। वहीं किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी से बचते हुए उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक सफर से काफी दूर हो चुके हैं हालांकि आज भी कई राजनीतिक लोग उनसे लगाव रखते हैं और इसीलिए उनके पास आते हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours