उत्तराखंड बीजेपी ने प्रदेश में होने वाले आगामी निकाय चुनाव के लिए अपनी अगली रणनीति तैयार कर ली है। जल्द ही पार्टी के 2-2 पर्यवेक्षक बीजेपी के सभी संगठनात्मक जिलों में जाकर प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड में 13 जिले हैं और इन सभी 13 जिलों में बीजेपी ने अपने 19 संगठनात्मक जिले बनाए हैं। प्रदेश में कुल 102 नगर निकाय हैं और इन सभी नगर निकायों में से 99 निकायों में चुनाव होते हैं और बाकी 3 निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति होती है।
+ There are no comments
Add yours