रुद्रप्रयाग सड़क हादसे के बाद सभी सरकारी एजेंसियां एक्टिव मोड में आ गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। सीएम धामी ने परिवहन विभाग को भी जांच की जिम्मेदारी सौंप है इसके साथ ही साथ जिला प्रशासन की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है। पौड़ी के संभागीय परिवहन अधिकारी परिवहन विभाग की ओर से जांच कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा किस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सकों से भी बातचीत की है और घायलों के परिजनों से भी संपर्क करने की बात कही है।
रुद्रप्रयाग सड़क हादसे पर परिवहन विभाग भी कर रहा है जांच
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours