उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए राज्य की सरकारी नौकरियों में सेवा करने का सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए चार प्रतिशत का आरक्षण लागू कर दिया गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी खिलाडियों के लिए यह बेहद खुशी की बात है कि वह लंबे समय से सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत खेल कोटा लागू करने की मांग उठाते आ रहे थे, जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस शासनादेश को राज्यपाल महोदय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। 4 प्रतिशत आरक्षण के तहत ऐसे खिलाड़ी सम्मलित होंगे जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हों।
खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत आरक्षण लागू
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours