देहरादून के एक नामी रेस्टोरेंट आनंदम के महिला वाशरूम में एक हिडन कैमरे की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कारवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेस्तरां में युवतियों, महिलाओं और अन्य व्यक्तियों ने इस घटना की जानकारी के बाद जमकर हंगामा किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने रेस्तरां के एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। एस एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी का मोबाइल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है।
वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जब भी इस तरह से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई मामला संज्ञान में आता है उस पर महिला आयोग कारवाई की मांग करती है।
+ There are no comments
Add yours