चारधाम यात्रा में भीड़ वाले स्थानों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था

चारधाम यात्रा में लगातार श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ती जा रही है। तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर स्थित अनियंत्रित होती नजर आ रही है। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि जिन स्थानों पर ज्यादा भीड़ हो रही है, वहां पर अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया जा रहा है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान का कहना है कि केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 10 मई से शुरू हुई यात्रा में अब तक चारों धामों में 8 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन की तारीख के मुताबिक यात्रा करें।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours