चारधाम यात्रा में भारी तादात में तीर्थ यात्री उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान कई जगह पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में प्रशासन को काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ इन चारों धामों में रिकॉर्ड संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी ने केदारनाथ धाम में सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई है। उन्होंने कहा कि चारो धामों में काफी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से कुछ दिक्कतें जरूर सामने आई हैं। लेकिन सरकार की ओर से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जहां पर तीर्थ यात्रियों को रोका जा रहा है। उन जगहों पर उनके खाने-पीने की पर्याप्त सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा यात्रा मार्गों पर पर्याप्त मात्रा में शौचालय का निर्माण किया गया है। घोड़े- खच्चरों के लिए कई जगहों पर गर्म पानी की व्यवस्था की गई है, जहां पर उनके पैरों की सिकाई समय-समय पर हो सके। उन्होंने सरकार की ओर से किए गए सभी प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने यात्रा के दौरान कई तीर्थ यात्रियों की मौत होने पर कहा कि हार्ट अटैक और पहले की अन्य बीमारियों की वजह से ऐसी घटनाएं हुई हैं।
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर रुद्रप्रयाग के विधायक ने जताई संतुष्टि, यात्रियों को दी जा रही हैं पर्याप्त सुविधाएं
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours