हरिद्वार के मंदिरों में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध की तैयारी 

 

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम मंदिरों की परिधि में रील और वीडियो ग्राफी को प्रतिबंधित किया है। अब इसी तर्ज पर हरिद्वार के मंदिरों में भी इसे अपनाने की तैयारी चल रही है। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमंहत रविंद्र पुरी ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए इसे एक अच्छी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मनसा देवी मंदिर में भी इसे लागू करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में ज्यादातर लोग मंदिरों में रील बनाने के भाव से जा रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इसे मनसा देवी मंदिर में भी लागू करेंगे। धर्मनगरी हरिद्वार के संतों ने इसे सनातन धर्म के लिए एक अच्छा कदम बताया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours