देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया है। इस घटना में एक नाबालिक भी शामिल है।
मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे नाबालिग आरोपी को पुलिस संरक्षण में रखा गया है। इस बीच, केस दर्ज करने में देरी पर पीड़ित पक्ष के साथ पहुंची भीड़ ने रायपुर थाने का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज नहीं किया। हालांकि काफी हंगामें के बीच पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। युवती के परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया कि युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद आरोपी अपने साथ लेकर गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी टैंपो चालक अभिषेक, अंकित और 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
+ There are no comments
Add yours