अवैध बस्तियों को हटाने के शासन के निर्देश 

 

 

देहरादून की रिस्पना नदी के किनारे अवैध झुग्गी झोपड़ियां को हटाने के आदेश हुए हैं। इसी को लेकर शासन ने नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। देहरादून के नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि एनजीटी के आदेश के बाद रिस्पना नदी के पास 500 से अधिक जगह को चिन्हित किया गया है, जिसमें 89 को नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। उन्हें 15 मई तक का समय दिया गया है कि वह अतिक्रमण को हटा लें। 15 मई के बाद नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त ने बताया कि इसमें अन्य विभागों की जमीन पर भी अतिक्रमण किया गया है। जिसमें मसूरी नगर पालिका, एमडीडीए, राज्य सरकार की भूमि हैं और सभी को इस बारे में अवगत करा दिया गया है।आगे न्यायालय के आदेश होंगे उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours