निकाय चुनाव को लेकर उत्तराखंड के राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी तैयारियां की पूरी

 

निकाय चुनाव को लेकर उत्तराखंड के राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी तैयारियां पूरी होने की बात कही है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि कुछ जगहों पर मतदाता सूची में त्रुटियों की बात सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक अभियान चलाकर मतदाता सूची में छूटे हुए नाम को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद 15 दिन में इसका रिपोर्ट भी देने को कहा गया है। आपको बता दें कि प्रदेश में 102 निकाय हैं और 99 निकायों में चुनाव होने हैं और तीन निकायों में प्रशासक की भूमिका होती है। दिसंबर माह के पहले हफ्ते में निवर्तमान निकायों का कार्यकाल पूरा हो गया है। अभी तक चुनाव नहीं हुए हैं, जिसको लेकर अब प्रक्रिया तेज की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours