लोकसभा चुनाव के लिए देहरादून पुलिस लाइन में डीएम सोनिका और एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान सतर्क एवं निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्यों का सभी निर्वहन करें। सभी जोनल मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट/ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी कर्मचारी निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी करें और मतदान केन्द्र तथा उसके समीप किसी भी राजनैतिक दल का चिह्न अथवा किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग न हो। मतदान स्थल के 100 मीटर की परीधि में केवल मतदाता व पूर्व में अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाए। पीठासीन अधिकारी द्वारा बुलाए जाने के अतिरिक्त कोई भी पुलिस कर्मचारी मतदान स्थल में प्रवेश नहीं करेगा।
+ There are no comments
Add yours