राजधानी देहरादून में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाल कर आम जनता को निर्भीक होकर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकला। ये फ्लैग मार्च चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश भी है। आपको बता दें कि मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने आम जनता से अपील की है कि सभी वोटर वोट डालने जरूर जाएं। किसी को मतदान केंद्र तक जाने में असुविधा होती है तो उसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं सभी लोग निर्भीक होकर मतदान जरूर करें।
+ There are no comments
Add yours