इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के तहत अभी तक कुल 16 करोड़ 05 लाख मूल्य की जब्ती हुई

 

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के तहत उत्तराखंड में 08 करोड़ 81 लाख मूल्य की जब्ती हुई थी। इस बार अब तक 16 करोड़ 05 लाख मूल्य की जब्ती की गई है। उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि लोक सभा चुनाव में प्रदेश में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के तहत 16 मार्च से अभी तक कुल 16 करोड़ 05 लाख मूल्य की जब्ती हुई है, जिसमें से 05 करोड़ 70 लाख कैश, एनडीपीएस और नारकोटिक्स के तहत 03 करोड़ 99 लाख, 02 करोड़ 93 लाख मूल्य की शराब और 03 करोड़ 26 लाख मूल्य की सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की जब्ती की गई है। हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 08 करोड़ 43 लाख की जब्ती हुई है, नैनीताल में 01 करोड़ 83 लाख और देहरादून में 01 करोड़ 58 लाख मूल्य की जब्ती हुई है। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक जब्ती पुलिस विभाग द्वारा और उसके बाद आयकर विभाग एवं आबकारी विभाग द्वारा किया गया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours