चुनाव प्रचार के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों पर मारपीट का आरोप

 

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले पर निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के समर्थकों के द्वारा हमला करने की भगवानपुर थाने में तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुरक्षा कर्मी और ड्राइवर पर हमला कर विरोधियों ने उनसे मारपीट की। आपको बता दें कि मंगलवार को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के भगवानपुर में हरिद्वार लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के द्वारा रोड शो निकाला जा रहा था। इसी दौरान हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला वहां से जा रहा था। इस बीच उमेश कुमार के समर्थकों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले की गाड़ियों पर पर्चे फेंके और नारेबाजी करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर और अन्य लोगों के साथ मारपीट की। त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुरक्षाकर्मी को गंभीर चोट आई है सुरक्षा कर्मी और ड्राइवर के द्वारा मेडिकल करावा कर भगवानपुर थाना में शिकायती पत्र दिया गया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours