चुनाव प्रचार के दौरान भावुक हुए भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस का बीजेपी अध्यक्ष पर कटाक्ष

 

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ की जनता से गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी मतों से जिताने की अपील की है। अपील के दौरान महेंद्र भट्ट भावुक हो गए, जिस पर कांग्रेस ने कटाक्ष किया है। जोशीमठ में एक चुनावी जनसभा के दौरान महेंद्र भट्ट जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील के दौरान भावुक हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी दोनों का हाथ पड़कर एक दूसरे के प्रति इस भावनात्मक लगाव को समझते हुए इशारों ही इशारों में अपनी प्रतिक्रिया दे दी। मंगलवार को जोशीमठ में एक चुनावी सभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भी जनता को संबोधित किया।वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा जनता से अपील के भावुक होने पर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने घड़ियाली आंसू करार देते हुए कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जोशीमठ में घड़ियाली आंसू बहा रहे थे, लेकिन इनकी आंखों में तब आंसू नहीं आए जब जोशीमठ में लोग बेघर हो रहे थे और रो रहे थे। तब वो हमारे लोगों को माओवादी बता रहे थे। आज हार के डर से वो आंसू बहा रहे हैं, लेकिन गढ़वाल की जनता समझदार है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours