60 लाख 20 हजार मतदाताओं को वोटर स्लिप पहुंचाई

 

उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उत्तराखंड के सभी जनपदों में 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप हम बीएलओ तक पहुंचा चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक उत्तराखंड में 60 लाख 20 हजार मतदाताओं को वोटर स्लिप पहुंचाई जा चुकी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में 03 लाख 90 हजार एपिक कार्ड वितरण का कार्य अवशेष था, उसमें 03 लाख 63 हजार का वितरण कर लिया गया है। अगले दो दिनों में वोटर स्लिप के साथ-साथ बचे एपिक कार्ड के वितरण की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक मतदाता परिवार को वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जा रही है। 19 लाख 33 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 13 लाख 54 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराई जा चुकी है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours