बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 25 अप्रैल तक प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसके लिए देहरादून में भाजपा के प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन अग्रवाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर कहा की बाबा साहब अम्बेडकर का बहुत बड़ा योगदान देश के संविधान को बनाने में रहा है। उन्होंने कई प्रकार की चुनौतियों का सामना किया था। उनके सपनों को साकार करने का काम प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं।
+ There are no comments
Add yours