प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली जनसभा रुद्रपुर में हुई, जिसपर कांग्रेस नेता द्वारा की गई टिप्पणी उन्हीं पर भारी पड़ गई। दरअसल भाजपा नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस की सह प्रभारी दीपिका पांडे को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। बता दें , कि दीपिका झारखंड से विधायक हैं और चुनाव संचालन के लिए देहरादून आई हुई हैं। इसी बीच उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर टिप्पणियां की, जिसको चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन माना है और उन्हें नोटिस जारी किया है। सह प्रभारी को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रतिक्रिया दी है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सह प्रभारी ने कोई भी ऐसी चीज नहीं कही जिसपर नोटिस दिया जाए। उन्होंने कहा कि अंकिता की माता द्वारा जो वीआईपी के नाम को लेकर बयान दिए गए हैं जिसमें उसके आधार पर ही प्रेस में सवाल किए गए और पूछा गया कि कहीं वीआईपी उसी संगठन का तो नहीं जिसे प्रधानमंत्री अपना परिवार कहते हैं। क्योंकि कई बार प्रधानमंत्री ने खुद कहा कि बीजेपी आरएसएस के लोग मेरे परिवार हैं इसी को लेकर बात की गई।
कांग्रेस नेता को चुनाव आयोग की नोटिस
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours