उत्तराखंड भाजपा कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों को लगातार झटके दे रही है। इसी के तहत कांग्रेस समेत तमाम दलों के सैंकड़ों नेताओं ने रविवार को भाजपा का दामन थामा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सभी का पार्टी में स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अभी भी काफी संख्या में कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता उनके संपर्क में हैं। जल्द ही सभी विपक्षी दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कराया जाएगा।
कांग्रेस सहित कई दलों के नेता बीजेपी में हुए शामिल
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours