इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के निर्देश पर उत्तराखंड के गृह सचिव को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इलेक्शन कमीशन ने कई राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के निर्देश दिए हैं, जो गृह सचिव के साथ-साथ सचिव मुख्यमंत्री का भी दायित्व निभा रहे थे। इसके अलावा उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। विगत एक मार्च से अब तक निर्वाचन आयोग की टीमों ने शराब और कैश कुल मिलाकर लगभग 7 करोड़ सीज किया गया है, जोकि एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। संयुक्त निर्वाचन सचिव नमामि बंसल ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।सभी विभागों की मदद से इस पर कार्यवाही की जा रही है। चुनाव में पैसे और शराब का अवैध इस्तेमाल न हो इसके लिए यह कार्यवाही की जा रही है।
इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के निर्देश पर उत्तराखंड के गृह सचिव को हटाने के निर्देश दिए
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours