वन विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पिछले दो महीने से वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए दिन-रात एक कर पेट्रोलिंग कर रही थी। इस गुलदार ने 26 दिसंबर को देहरादून के सिंगली गांव और 25 फरवरी को देहरादून के ही किमाड़ी में दो बच्चों को मार डाला था। इस बीच गुलदार ने कैनाल रोड पर भी एक बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।
पिछले साल 26 दिसंबर से ही इस गुलदार की तलाश हो रही थी, इसके लिए 40 से अधिक वन कर्मी तैनात किए गए थे। इसके अलावा ड्रोन, कैमरा ट्रैप की भी मदद ली जा रही थी। गुलदार किमाड़ी के जंगल में लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। करीब 6 साल के इस गुलदार के दो कैनाइन टूटे हुए थे। इसी के चलते गुलदार मैन ईटर हो गया था।
+ There are no comments
Add yours