लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से तीन प्रत्याशियों के नाम की बीजेपी ने घोषणा कर दी है। अब सभी लोग बाकी दो सीटों पर प्रत्याशियों के चयन का इंतजार कर रहे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी में सब कुछ सिस्टम से होता है पार्टी में लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत काम होता है और जल्द ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि चाहे पन्ना प्रमुख हो बूथ स्तर के कार्यकर्ता हो या बाकी अन्य सभी लोग चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बार सभी सीटों पर 5 लाख से ज्यादा वोटो से भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में विकास कार्य हो रहे हैं देश और प्रदेश प्रगति कर रहा है।
बाइट- प्रेम चंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री
+ There are no comments
Add yours