मुआवजा राशि का चैक सौंपा

देहरादून के मालसी रेंज के अन्तर्गत गल्जवाडी क्षेत्र में मराड़ी तोक गुर्जर बस्ती में गुलदार हमले के पीड़ित परिवार जनों को 6 लाख रुपए की मुआवजा राशि का चैक सौंपा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 4 लाख रुपए केंद्र सरकार तथा 2 लाख रुपए राज्य सरकार सरकार की तरफ से कुल 6 लाख रुपए की मुआवजा राशि पीड़ित परिवार वालों की दिया गया है। उन्होंने कहा संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। आपको बता दें कि देहरादून वन प्रभाग की मालसी रेंज के गल्जवाडी क्षेत्र में मराड़ी तोक गुर्जर बस्ती में विगत रविवार सांय साढ़े 6 से 7 बजे के बीच 10 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला किया, जिसमें बच्चे की मृत्यु हो गयी थी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours