वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट

 

 

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 2024-2025 के लिए 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, जिसमे 3756.89 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट राजस्व पक्ष में और 1256.16 करोड रुपए का बजट पूंजीगत पक्ष में पेश किया गया है। राज्य सरकार ने इस बजट में अयोध्या में उत्तराखंड भवन निर्माण और प्रदेश में सरकारी गेस्ट हाउस के मेंटेनेंस के लिए भी बजट की व्यवस्था की है। इसके अलावा कृषि शहरी विकास परिवार कल्याण के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। वहीं आने वाले निकाय चुनाव कराने के लिए सरकार ने 7 करोड़ का बजट रखा है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने अपने पूर्ण बजट के रूप में 7900 करोड रुपए का बजट पेश किया था लेकिन कई योजनाएं ऐसी है, जिनके लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाना था जिसके तहत 5013.05 करोड़ का बजट पेश किया गया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours