उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी सभी सीटों पर भारी मतों से जीत का दावा कर रही है। लगातार दो चुनाव में प्रदेश की जनता ने क्लीन स्वीप करते हुए भाजपा को प्रदेश की सभी पांचो सीटों पर जीत दर्ज करने का मौका दिया है। एक बार फिर तीसरी बार बीजेपी प्रदेश की पांचो सीटों को जीतने का दावा कर रही है। ऐसे में इन सभी पांचो सीटों पर पार्टी के काफी संख्या में दावेदार भी अब सामने नजर आने लगे हैं। माना जा रहा है कि इस बार कई सिटिंग सांसदों का टिकट कट सकता है या फिर उन्हें दूसरे लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतर सकती है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी वह चुनाव लड़ेगा। पार्टी किसी को भी प्रत्याशी बना सकती है।
+ There are no comments
Add yours