ऑपरेशन सिंदूर, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भारत के सफल ऑपरेशन सिंदूर को एक वर्ष पूर्ण होने पर देहरादून में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। कार्यक्रम में प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और एनसीसी कैडेट्स और उनके परिजन भी शामिल हुए। देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक इंस्टिट्यूट में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सैनिकों के लाभ के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री हर प्रमुख दिवस और त्योहार पर सैनिकों के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सटीक रणनीति के कारण तीनों सेनाओं ने अपना परचम दिखाया। पाकिस्तान को 4 दिन के भीतर ही घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत आत्मनिर्भर बन चुका है। आज भारत अन्य देशों को अपने हथियार सप्लाई कर रहा है जिससे भारत का दबदबा विश्व भर में अत्यधिक बढ़ गया है।

 

 

 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours