चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। सीएम धामी ने कहा कि यदि मौसम के कारण यात्रा मार्गों में किसी प्रकार की बाधा आती है, तो यात्रा व्यवस्थाओं में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा और वैकल्पिक मार्गों का भी उपयोग किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्री, श्रद्धालु और पर्यटक सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम संबंधी किसी भी चुनौती की स्थिति में परिस्थितियों के अनुसार तुरंत निर्णय लिए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जा सके।
+ There are no comments
Add yours