ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या में शामिल दो संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

0 min read

उत्तराखंड पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिसका असर दिखने लगा है। रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पांव में गोली लगी, जिससे वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता हुआ नजर आया। पुलिस ने जोहड़ी गांव में सघन चेकिंग के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा। एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस मुठभेड़ में मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी के पांव में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी (22 वर्ष) और शांतनु त्यागी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की है। देहरादून के एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours